छाया रहा विदर्भ टैलेंट अवार्ड और कॉम्पीटीशन सीजन १...
छाया रहा विदर्भ टैलेंट अवार्ड और कॉम्पीटीशन सीजन १ का दिवाली सेलिब्रेशन २०२२।
५ नवंबर को विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मलेन में आयोजित हुवा "दिवाली मिलन" का कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
प्रस्तुतकर्ता है २४ स्टार प्राइड क्लब चैरिटेबल फाउंडेशन और इन बी सी एन न्यूज़ चॅनेल, सहप्रस्तुतकर्ता है ऑरेंज सिटी हेयर & amp; ब्यूटी क्लब नागपुर। सहयोगकर्ता है द न्यूज़ गरेज, लॉयंस क्लब और पुलक मंच परिवार नागपुर। मुख्य आयोजक है २४ एसपीसी की अध्यक्षा डॉक्टर रिचा राजकुमार जैन, सचिव श्री इमरान शेख, कोषाध्यक्ष श्री राजेश रोकड़े, उपाध्यक्ष श्री अतुल कोटेजा।
इस दीवाली मिलन के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि "पूर्व नागपुर के एम एल ए श्री कृष्णाजी खोपड़े साहब मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके मौलिक मार्गदर्शन में उन्होने सभी प्रतिस्पर्धियों को स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्बोधित किया| विदर्भ के प्रतिभा को परखने के लिए खास प्रतिभावान व्यक्तित्व यानि जजेस - श्री आदेश जैन, डॉ सुरेखा जिचकर, श्रीमती एकता भैया इन सभी के निर्णायक फैसले से विदर्भ के प्रतिभा को एक अनोखी पहचान मिली। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन और गुजराती महिला मंडल द्वारा "मंगला चरण" के प्रस्तुति के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन कुमारी न्यूसी रविकांत जैन (महारष्ट्र टैलेंट आइकॉन की विजेता) और इमरान शेख ने किया। इस कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती कविता सिंघानिया द्वारा दी गई।
जिसमे डांस, ड्रामा, एक्टिंग, सिंगिंग और कोई प्रतिभा या कोशल्य जिसका प्रदर्शन करना चाहे सभी के लिए एक खुला मंच था। जो की सोलो, डुएट और ग्रुप की श्रेणियों में प्रस्तुतिकरन हुई। इस दिवाली मिलन में काफी प्रतिभागियोने भाग लिया और अपना प्रस्तुतीकरण दिया जिसमे १५ से ४० की आयु वर्ग और ४० से ज्यादा के आयु वर्ग शामिल थे।
प्रतियोगियों के प्रस्तुतीकरण से सभी उपस्थित मेहमान और दर्शक ज़ूम उठे। विदर्भ के विविध प्रतिभावान व्यक्तियोंने अपनी कला का अविस्मरणीय प्रदर्शन दिया। जैसे एक वीरांगना की आत्मकथा हो या दिल को छु लेनेवाली गायन की कला, या हो कुछ पुराने यादगार किरदार, उम्र का तकाजा किये बिना धमाकेदार प्रस्तुतीकरण से सभी का मन मोह लिया।
जिसमे सोलो सिंगिंग में कुमारी धनश्री जैन और डुएट सिंगिंग में रिमी जैन - आशिका जैन की जित हुई । सोलो डांस में कुमार सुनील डेविड और श्रीमती रश्मि जैन की जित हुई ।
सोलो एक्टिंग में श्रीमती रंजना सिंगाड़े की जित हुई।
ग्रुप डांस में संतोषी ग्रुप का छत्तीसगढ़िया लोकनृत्य ने धमाल करदिया और साथ ही जित के पात्र भी बने।

साथ ही श्रीमती नीलिमा बावने, श्री नीरज जैन, श्री विजय वर्मा इन सभी का खास सहयोग रहा। लॉयन क्लब से श्री अरुण कुलकर्णी और श्रीमती सुरेखा कुलकर्णी उपस्थित थे । ऑरेंज सिटी हेयर & amp; ब्यूटी क्लब से श्री प्रदीपजी और उनकी टीम भी मौजूद थी । पुलक मंच परिवार से श्रीमती नीलम जैन, श्रीमती दीपा जैन, श्रीमती मोना काले, श्रीमती रजनी जैन और श्रीमती दीपा आर जैन आदि सभी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर महिला मंडल से उपस्थित श्रीमती प्रतीक्षा चौरसिआ, श्रीमती पूनम तिवारी, श्रीमती पूनम लला, श्रीमती कविता जैन आदि सभी शामिल थे।
इस आयोजित कार्यक्रम को इमरान शेख, अयान शेख और कोर्डिनेटर टीम का मुख्य सहयोग और इसे सफलतापूर्वक बनाने में अहम् भूमिका थी।
Nov 8th, 2022 2:11 PM

Keywords